जशपुर में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

रायपुर, 6 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

“प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

जशपुर बस दुर्घटना (दुलदुला ब्लॉक, गोडा अंबा के पास)

  • बस स्थानीय यात्रियों को लेकर जा रही थी

  • दुर्घटना में कई लोग घायल हुए और कुछ यात्रियों की मौत की खबर भी आई

  • घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया और घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

   Source: DPR Chhattisgarh-

Yashwant Sahani

By Yashwant Sahani

मैं CG Khabri Network में न्यूज एडिटर हूँ और ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय घटनाओं पर लेख लिखता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *