25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल रायपुर, 6 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के विभिन्न खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में इस आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं और राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास तथा खेल सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, खेल अधोसंरचना के निर्माण, खेल अकादमियों की गतिविधियों और आगामी खेल आयोजनों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी गई है। इस प्रतियोगिता में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल शामिल होंगे। रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो) का आयोजन होगा, जबकि सरगुजा में कुश्ती और मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ शांति, विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। Post navigation छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी से जूझ रहे युवा| cg news brejgari आज 07-03-2026 की टॉप-10 खबरें
25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल रायपुर, 6 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के विभिन्न खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में इस आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं और राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास तथा खेल सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, खेल अधोसंरचना के निर्माण, खेल अकादमियों की गतिविधियों और आगामी खेल आयोजनों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी गई है। इस प्रतियोगिता में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल शामिल होंगे। रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो) का आयोजन होगा, जबकि सरगुजा में कुश्ती और मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ शांति, विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।